Tuesday, July 27, 2010

Bachpan


आज तुम बाज़ार जा कर कुछ भी खरीद सकते हो
तो आज मेरे लिए बचपन खरीद कर ले आओ
ज्यादा महंगा नहीं होगा ,वोह तो तुम्हे किसी गली में कही हँसता ,रोता मिल जायेगा
बचपन एक जादुई खिलौना है जो कभी तो ठाहके लगा रहा है,
कभी जिद कर रहा है,कभी बिलख रहा है तो किसी से  लड़  रहा है.
मेरे लिए तो सिर्फ वो बचपन ले आओ
और जो भी मेरे पास है वो ले जाओ
तुम देखना बचपन कही किसी कोने में कटोरा लिए भीख मांग रहा होगा
हँसता,तुतलाता,नाचता,झूलता,रोता,बिलखता,पगला सा,जिद व किलकारियों से भरा बचपन
आज मुझे लौटा दो,
वो प्यारा सा,जादू सा बचपन

7 comments:

  1. Bahot achha ! Bahot achha! हँसता,तुतलाता,नाचता,झूलता,रोता,बिलखता,पगला सा,जिद व किलकारियों से भरा बचपन
    आज मुझे लौटा दो,
    kitana sahi likhaa hai Aapane !
    PDkulkarni63+
    NY-USA
    27-7-2010

    ReplyDelete
  2. "wo kagaz ki kashti wo baarish ka paani" used to be my favourite gazal before i read this one......m proud of u didi

    ReplyDelete
  3. "तुम देखना बचपन कही किसी कोने में कटोरा लिए भीख मांग रहा होगा"

    made me cry

    ReplyDelete
  4. OH SO SWEET OF YOU.I WROTE THIS POEM WHEN I WAS IN 10TH CLASS ANS SAW A VERY POOR KID BEGGING SO BADLY ON TRAFFIC SIGNAL.I WAS IN THE SCHOOL BUS AND FELT THAT PAIN AND THREW THOSE EMOTIONS ON A PIECE OF PAPER.

    ReplyDelete

tags